गुप्त स्रोत से खबर पाकर लूटने वाले में से इंग्लिश बाजार पुलिस स्टेशन के पुलिस ने 8 लुटेरों को गिरफ़्तार किया है ।यह घटना रविवार की रात इंग्लिश बाजार के सुस्तानी मोर के निकट मोहदीपुर बॉडर के क्षेत्र में हुई है। हालांकि पुलिस ने उन लुटेरों में से केवल 8 लुटेरों को ही गिरफ़्तार कर सके है,बाँकी 2 लुटेरे पुलिस से बच कर भाग जाने में सफल रहे। पुलिस ने उन 8 लुटेरों के पास से 2 चाक़ू,3 लोहे का छड़,१ पिस्तौल एवं १ राउंड गोली,तथा लिलोन की रस्सी बरामद हुई है। पुलिस को यह सुचना मिली है कि रविवार की रात पुलिस कर्मचारियों की गुप्त सुचना प्राप्त कर इन्होने इंग्लिश बाजार थाना के सुशी बाजार के निकट महादीपुर बॉडर रोड के क्षेत्र पर हमला किया।उस समय लुटेरों के समूह 10 लोगों ने हथियारों के साथ उस क्षेत्र में हमला करने के लिए वहाँ इकट्ठा हुए थे कि पुलिस वहाँ जा पहुंची। पुलिस को देखते ही सभी लुटेरे वहाँ से भागने लगे,जिसमे दो लुटेरे पुलिस से बच कर भाग गए एवं 8 लुटेरों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया।ये सभी लुटेरे जिनके नाम है : उदय घोष (26),रमन मंडल (20), अनीश मंडल (24), इब्राहिम मोमिन (27), अबू कलाम (20), मुकुल शेख (22) और मनीरुल हक (20) इन सभी लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। ये सभी लोग इंग्लिश बाज़ार थाना के मोथबाड़ी,पुुकुरिया और कालियाचक के निवासी हैं।पुलिस कि पूछ-ताछ करने पर यह ज्ञात हुआ कि वे लोग लोगों के घरो में छपा मारने एवं ट्रक को लूटने के लिए महिंदपुर बॉर्डर के रोड पर इकट्ठा हुए थे।तथा पुलिस को यह भी ज्ञात हुआ कि कुछ दिन पहले महादीपुर के क्षेत्र में एक ट्रक चालाक का सारा सामान,पैसे छीन कर उन्हें बुरी तरह से पीटा गया था,उस घटने में ये सारे लोग भी शामिल थे। सोमवार को, पुलिस ने आठ लुटेरों को गिरफ्तार किया, जिन्हें मालदा जिला अदालत में पेस किया गया है।
মালদা